#बलिया #बेल्थरारोड #तुर्तीपार में बारिश का पानी बना मुसीबत, संपर्क मार्ग डूबने से पांच घर घिरे: #तहसीलदार राजू कुमार की पहल पर प्रशासन ने तत्काल लगवाई नाव। त्यागी बाबा ढाला के पास संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न होने से नंदलाल साहनी समेत करीब पांच घरों की आबादी का आवागमन प्रभावित हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही नवागत तहसीलदार राजू कुमार ने लेखपाल राहुल शुक्ला के साथ मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लिया और प्रशासन को तत्काल #नाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। नाव लगने से #जलमग्न मार्ग के बीच फंसे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली। तहसीलदार ने #सरयू किनारे टंगुनिया, चैनपुर गुलौरा, खैराखास और तुर्तीपार में भी बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। #followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaNews #BeltharaRoad #TurtiPar #SaryuRiver #FloodSituation #FloodAffected #RainWater #FloodRelief #RajuKumar #Tehsildar #Administration #BoatService #UttarPradeshNews #LocalNews #BreakingNews #GroundReport