पूरनपुर: कबीरगंज जनता फार्म में लोन दिलाने के नाम पर दामाद ने ससुर की जमीन हड़पी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज जनता फार्म निवासी बुजुर्ग वचन सिंह ने वताया कि उसने चारों पुत्रियों की शादी कर दी। पुत्र की हालत ठीक नही है। उसने पुत्री राजविंदर कौर और उसके पति जसवीर सिंह को अपने पास रख लिया। उसके नाम पर कुछ जमीन भी लिखवा दी थी। दामाद ने लोन दिलाने का झांसा देकर जमीन को अपने नाम पर लिखवा लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।