मांट: मांट पुलिस ने तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया, संगठित गिरोह बनाकर टैक्सी लूटते हैं
Mat, Mathura | Nov 1, 2026 थाना मांट पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट के तहत अवनेश उर्फ अमित निवासी बन्नादेवी अलीगढ़,करन निवासी हरनौल थाना सुरीर और अरुण कुमार उर्फ अन्ना निवासी हरनौल थाना सुरीर को आरोपी बनाया गया है।