अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र के माधौपुर की गोशाला पहुंचीं एडीएम, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
तहसील अमरिया क्षेत्र एडीएम ऋतु पुनिया और एएसपी विक्रम दहिया ने शनिवार को 4 बजे माधौपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। साथ ही यहां गोवंश की सेवा की। गुड़ चना खिला कर भरण पोषण की स्थिति को चेक किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने गोशाला में गोवंशों के भरण पोषण के लिए भूसा आदि की स्थिति को चेक किया। प्रतिदिन हरा चारा की उपलब्धता बनाए रखने की रिपोर्ट को देखा।