अम्बाला: थाना इस्माईलाबाद में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में अंबाला की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी किया गिरफ्तार 1 दिन के रिमांडपर
Ambala, Ambala | Apr 26, 2024 थाना इस्माईलाबाद में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में अंबाला की आर्थिक अपराध शाखा ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। शाखा इंचार्ज ने बताया है कि इस मामले में घायल बलजीत सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने और जान से करने का प्रयास करने को लेकर 15 जुलाई 2023 को केस दर्ज करवाया था।