भितरवार: कलेक्टर के निर्देशन में बेयर हाउसों का निरीक्षण, गधोटा व अन्य वेयरहाउसों का हुआ निरीक्षण
समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं का कराया जा रहा है भौतिक सत्यापन। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में वेयर हाऊसों का निरीक्षण जारी। अभिलेखों से गेहूं की मात्रा का किया मिलान। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि समर्थन मूल्य उपार्जन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं के नियमित निगरानी रखी जाए। अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।