बहादुरपुर: पुलिस ने बहादुरपुर में आम रोड़ पर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर 31 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर में आम रोड़ पर कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बहादुरपुर निवासी सुनील अहिरवार (31 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।