रसड़ा: प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन, पकवाइनर से दिल्ली के लिए रवाना
Rasra, Ballia | Apr 3, 2026 प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन, पकवाइनर से दिल्ली के लिए हुए रवाना, बलिया: प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने “काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू किए गए कुछ नियम शिक्षक हितों के खिलाफ हैं।