कानपुर: छोटे भाई की होने वाली सास से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर अपने छोटे भाई की होने वाली सास को कपड़े खरीदने के बहाने बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने, दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया था, लेकिन कल्याणपुर पुलिस ने उसे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
⚠️ नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे और जांच के आधार पर है। मामले में न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurNews #Breaking