सासनी: खेत पर काम करते समय एक युवक के हाथ के अंगूठे पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sasni, Hathras | Oct 12, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समामई में खेत पर काम करने के दौरान एक युवक सोनू के हाथ के अंगूठे पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिगड़ी हालत युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।