धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से धर्मशाला के निजी होटल में संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित, CUHP के कुलपति रहे मौजूद
विद्यार्थियों में स्किल नहीं होगा तो हम इम्पावरमेंट की कल्पना नहीं कर सकते,इसी के चलते केंद्रीय विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते समय स्किल और वोकेशनल कम्पोनेंटस पर विशेष ध्यान दिया था,यह बात केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने धर्मशाला के निजी होटल में आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही।