धर्मशाला: HPSSB ने छात्रों के भविष्य से किया खिलवाड़, PCD में बोले ABVP के प्रदेश सह मंत्री अभिनव चौधरी
प्रेस क्लब धर्मशाला में ABVP के प्रदेश सह मंत्री अभिनव चौधरी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया,अभिनव चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सरकार की वर्तमान में क्या स्थिति है ये सभी को पता है,उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है,उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जब से सत्ता में आई है तब से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।