धर्मशाला: विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में कहा- SP शिमला को भेजा गया क्रिमिनल डेफिनेशन का नोटिस
सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने SP शिमला को क्रिमिनल डेफिनेशन का नोटिस भेजा है. इसके अलावा उन्होंने SP के खिलाफ विधानसभा में प्रिविलेज मोशन लाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है,शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक की टिप्पणी दुर्भावना पूर्ण है।