धर्मशाला: विद्यार्थियों की समस्याएं उठाना अपराध नहीं है, 14 ABVP कार्यकर्ताओं पर FIR करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन: अभिनव चौधरी
धर्मशाला में ABVP के प्रदेश सह मंत्री अभिनव चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में ABVP के प्रदर्शन के बाद 14 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है,उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने 17 मई को छात्रा को फेल घोषित किया,जिसके बाद छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया,22 मई को जारी संशोधित परिणाम में वही छात्रा पास पाई गई।