बैतूल में 9 लाख की चोरी का खुलासा!
गंज थाना क्षेत्र के किला खंडारा में हुई करीब 9 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने महज 4 दिन में खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान की कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को विवेक राठौर ने घर से मंगलसूत्र, कान के झाले, अंगूठी, लॉन्ग, पैर पट्टी, चांदी की बिछिया और 35 हजार रुपए नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
🔎 चार दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#Betul #BetulNews #CrimeNews #GanjPolice #Chori PoliceAction MadhyaPradesh BetulPolice ApnaEpaper
Betul, Betul | Aug 13, 2026