जालोर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनगढ़ में रोटरी क्लब जालोर ने कक्षा 1 से 5 तक के 150 विद्यार्थियों को छतरियों का वितरण किया तथा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार जैन का माला व साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। अध्यक्ष ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट फाइल उपलब्ध कराने की घोषणा की। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं विद्यार्थियों को बिस्किट और ट्रॉफियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Aug 5, 2026