भादरड़ा की पत्थर खदान में मलबा ढहा, एक श्रमिक की मौ#त :
भीनमाल उपखंड के भादरड़ा स्थित पत्थर की खदान में गुरुवार को खनन के दौरान मलबा ढहने से धनवाड़ा निवासी विक्रम सिंह पुत्र छत्तर सिंह राजपूत की दबने से मौ#त हो गई। हादसे में परसाराम मेघवाल, पुष्पाल सिंह और सुबटी देवी घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू चलाकर विक्रम सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौ#त हो चुकी थी। सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को सूचना देर से मिलने के कारण राहत एवं बचाव दल समय पर मौके पर नहीं पहुंच सका।
Jalor, Jalor | Aug 6, 2026