रोटरी क्लब ने 250 विद्यार्थियों को बांटी छतरियां, विद्यालय विकास का दिया भरोसा : जालोर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तीखी में गुरुवार को रोटरी क्लब जालोर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार जैन के स्वागत के साथ छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की ओर से तीन विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक के 250 विद्यार्थियों को रंग-बिरंगी छतरियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में अध्यक्ष रमेश कुमार जैन ने विद्यालय विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया, जबकि छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विद्यार्थियों को ट्रॉफियां और बिस्किट भी वितरित किए गए तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Aug 6, 2026