कवर्धा: शहर के टाउन शराब भट्ठी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड का गला रेत कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को भेजा गया जेल
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के टाउन शराब भट्ठी का है। जहा तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर दो युवकों ने बीयर बॉटल की कांच से गला रेत कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।इस मामले में कोतवाली प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि घायल सिक्योरिटी गार्ड रुस्तम सोहराब रिजवी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड और जेल भेज दिया है।