कवर्धा: कलेक्टर ने NEET-UG 2024 की परीक्षा में चयनित पंडरिया की छात्रा कुमारी रीना साहू को दी बधाई, की उज्ज्वल भविष्य की कामना
कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया निवासी किसान भीखम साहू की सुपुत्री कुमारी रीना साहू ने यूजी नीट 2024 परीक्षा में द्वितीय प्रयास में कुल 720 अंकों में से 682 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कुमारी रीना को जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए मंगलवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।