कवर्धा: तरेगांव जंगल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 162 मरीजों ने लिया शिविर का लाभ
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल राज के मार्गदर्शन में शिविर लगाया गया।जिसमे 162 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया।