कवर्धा: श्रमिको को सर्वाधिक रोजगार देने में कबीरधाम जिला प्रदेश में अव्वल,जिले के 398 ग्रामों में चल रहे है 1290 कार्य
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रदेश में कबीरधाम ज़िले में सर्वाधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराकर जिला प्रदेश में अव्वल नम्बर है।कबीरधाम ज़िले ने बहुत से बड़े जिलों को रोजगार देने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जिसमे दूसरे नंबर पर जिला बलौदाबाजार 32.21 लाख,जिला बिलासपुर 30.70 लाख एवं जिला महासमुंद 28.57 लाख के साथ चौथा नंबर पर है।