कवर्धा: कुंडा के सरपंच व पूर्व सचिव ने बाजार नीलामी का 50लाख रु फर्जी बिल लगाकर आहरण कर किया गबन,ग्रामीण ने कलेक्टर से की शिकायत
कबीरधाम जिले के कुंडा ग्राम पंचायत में बाजार नीलामी के नाम पर 50 लाख रु भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है।गांव के ग्रामीण शेख रहीम खान ने कलेक्टर से शिकायत कि ग्राम कुंडा के सरपंच और पूर्व सचिव ने ग्राम पंचायत में फर्जी बिल लगाकर बाजार नीलामी का 50 लाख रु आहरण कर गबन कर लिया गया।इस तरह पूर्व सचिव और सरपंच ने 50 लाख रु का बंदर बाट किया है।