थरथरी: कांधुपिपर गांव से मारपीट के दो आरोपियों को चंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के कांधुपिपर गांव से मारपीट के दो आरोपी चिंटू कुमार व राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि 21 सितम्बर को कांधुपिपर में पुत्र ने पिता मां व अन्य को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। जिसका कांड संख्या 529/24 है। इसी कांड संख्या में दोनों पुत्र चिंटू कुमार व राकेश को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द किया।