थरथरी: पुरानी अस्पताल भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर पंचायत कर्मियों व जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक
थरथरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी अस्पताल में पंचायत विकास योजना को लेकर पंचायत कर्मियों व मुखिया की बीडीओ गौरी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान इन्होंने कहा कि जीपीडीपी का मतलब सबकी योजना सबका विकास करना है। उन्होंने बताया कि अब योजना पंचायत की आम सभा व ग्राम में पारित होगा। उसे सरकार के पास भेजा जाएगा।