पातेपुर: पातेपुर के डभैच्छ स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए सजा बम भोले का दरबार, मंदिर प्रशासन अलर्ट
पातेपुर के डभैच्छ स्थित अति प्राचीन बाबा दरवेश्वर नाथ धाम में सावन की प्रथम सोमवारी को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में महंत रमेश गिरी ने बताया कि रविवार की रात दो बजे के बाद से काँवरिया भोले नाथ का जलार्पण शुरू करेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है। सोमवारी के मौके पर मंदिर परिसर में भव्य मेला भी लग रहा है।