मेजा: अमोरा गांव में जमीन विवाद के चलते महिला से मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Apr 29, 2026 मेजा थाना क्षेत्र के अमोरा गांव आज बुधवार सुबह में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और महिला को बचाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।