करगहर: करगहर थाने में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने विद्युत तार चोरी मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी कराई दर्ज।
करगहर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर फीडर के मेडरीपुर गाँव के बधार में चोरों ने विद्युत विभाग के एल.टी. केबल की चोरी कर ली है। जिसकी कुल कीमत लगभग 3,27,284 रुपये है। अज्ञात चोरों के द्वारा रात्रि में विद्युत तार की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वही इस मामले में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पीयूष कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ करगहर थाने में प्राथमिक दर्ज कराई।