पटना ग्रामीण: पटना के होटल में शराब और हथियार के साथ बर्थडे पार्टी, 11 लोग हिरासत में, 4 नाबालिग भी शामिल
जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की। जहां से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि चार विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में बर्थडे पार्टी चल रही है जिसमें लोग शराब भी पी रहे हैं और हथियार भी लहराया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की।