पटना ग्रामीण: PMCH में रेप पीड़िता बच्ची की मौत पर पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी सफाई, उच्च स्तरीय कमेटी गठित
पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर कथित बलात्कार मामले पर सफाई देते हुए मंगलवार को संध्या 4 बजे कहा की एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है और लापरवाही के कारण SKMCH के अधीक्षक पर कार्रवाई की गई और पटना के PMCH के प्रभारी उपाधीक्षक को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा साफ है कि लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।