हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने वाद संख्या 3528/2022 के एक वारंटी को दयानंद नगरी से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दयानंद नगरी स्थित मकान से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट द्वारा जारी सभी वारंट की तामील के लिए दो दिन पूर्व SSP परमेंद्र डोभाल ने ज्वालापुर कोतवाली को आदेश दिए थे। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर वारंटी सतीश कश्यप को उसके घर से सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। वारंटी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।