हरिद्वार: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी की अस्थियां कुशावर्त घाट पर गंगा में की गई विसर्जित
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत धर्मपत्नी सिमी अग्निहोत्री की अस्थियां रविवार को पूरे विधि विधान से मां गंगा में विसर्जित की गईं। कुशावर्त घाट पर तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश के डिप्टी स्पीकर भी मौजूद रहे।