हरिद्वार: भूपतवाला स्थित आध्यात्मिक संस्था के सेवादार से कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर हुई ₹3.5 लाख की ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा
कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर भूपतवाला स्थित एक आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के सेवादार से ₹3.5 लाख की ठगी कर ली गई। तहरीर मिलते ही हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शांतिकुंज के सेवादार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने साले की नौकरी लगवाने के लिए ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति को पैसे दिए थे।