हरिद्वार: मायापुर पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपक राय, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद
श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय आज हरिद्वार के मायापुर स्थित निरंजनी अखाड़े पहुंचे जहां उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत रविंद्रपुरी ने चंपत राय को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। साधु संतो और चंपक राय के बीच राम मंदिर समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई।