हरिद्वार: फायर सीजन से निपटने में जुटा राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन, मनसा देवी की पहाड़ियों में फायर लाइन बनाने का काम किया शुरू
राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन फायर सीजन से निपटने की तैयारी में जुट गया है। प्रशासन द्वारा मनसा देवी की पहाड़ियों में फायर लाइन बनाने का काम आज से शुरू हो गया है। पहाड़ी पर बने जंगल में फैली घास और पत्तियों को आग लगाकर जलाया जा रहा है और फायर लाइन बनाई जा रही है। यही कारण है कि आज दिनभर वनकर्मियों ने जंगल में घुसकर फायर लाइन बनाई।