हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का किया खुलासा, हर की पौड़ी से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को आज हर की पौड़ी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और चाकू भी बरामद हुआ है। दो दिन पहले शशांक और अभिषेक नाम के दो आरोपियों ने सेक्टर वन स्थित गांधी पार्क में एक व्यक्ति को लूटा और फरार हो गए।