कहरा: सौरबाजार थाना क्षेत्र के सपहा गांव में जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, 3 लोग जख्मी; सदर अस्पताल में भर्ती
सौरबाजार थाना क्षेत्र के सपहा गांव वार्ड-15 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से एक महिला समेत 3 लोग जख्मी हो गए। घायलों को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम मो. कुर्बान, मो. जियाउद्दीन और अजरुन खातून है।