कहरा: बिहार स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा पंचवटी चौक पर वित्तीय साक्षरता जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित
शुक्रवार को पंचवटी चौक पर बिहार स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा वित्तीय साक्षरता जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।सबेरा जन उत्थान सामाजिक संस्थान पटना द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वित्तीय साक्षरता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।इस क्रम में कलाकारों ने वित्तीय लेनदेन और वित्त के प्रबंधन को लेकर जानकारी दी।