कहरा: वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ डीएम ने की बैठक, दिए कई निर्देश
शुक्रवार को समाहरणालय स्थित DMके कार्यालय में वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु जिलास्तरीय टास्क फोर्स के साथ DM वैभव चौधरी ने बैठक की। इस बैठक में पूर्व से कार्यरत कर्मियों का अनुबंध अवधि विस्तार करने एवं नए स्वीकृत बल के चयन करने का निर्णय लिया गया।इस बैठक में जिलाधिकारी ने कर्मियों का मानदेय ससमय भुगतान करने का निर्देश भी दिया।