हरिद्वार: राहुल गांधी पर अनर्गल टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने खड़खड़ी चौक पर भाजपा का फूंका पुतला
बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने खड़खड़ी चौक पर भाजपा का पुतला फूंका। राहुल गांधी पर अनर्गल टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने यहां जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सवालों का भाजपा के किसी नेता के पास जवाब नहीं है इसीलिए तरविंदर मारवा और रवनीत बिट्टू जैसे नेता हिंसक बयानबाजी कर रहे हैं।