हरिद्वार: 'आप' के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर पहुंचे रानीपुर मोड़, मजबूती से निकाय चुनाव लड़ने का किया दावा
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर आज हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पहुंचे और मजबूती से राज्य में आगामी निकाय चुनाव लड़ने और चुनाव में जीत दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति को बदलने मैदान में आई है। उन्होंने बहुत जल्द ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।