हरिद्वार: आर्म्स एक्ट के तहत लंबित मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को बहादराबाद पुलिस ने कस्बा क्षेत्र से किया गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने आर्म्स के तहत लंबित मुकदमे में कोर्ट के आदेशों की तामील कराते हुए एक वारंटी को कस्बा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वारंटी सोनू अपने घर पर मौजूद है, तभी पुलिस ने घर पर दबिश देकर वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बुधवार को ही जेल भेज दिया गया है।