शाजापुर: बरवाल गांव में जमीन की नपती करवाने गए गल्ला व्यापारी के साथ बाप बेटे ने की गाली गलौज और मारपीट कोतवाली थाने में केस दर्ज
धोबी चौराहा निवासी नवीन जैन ने गायत्री नगर निवासी अक्षय जैन से बरवाल में2.5बीघा जमीन खरीदी थी।जिसकी नपती करवाने पटवारी व R Iके साथ वह बरवाल अपने मामा और दोस्तों के साथ पहुंचा था।नपति करने के पर जमीन 2.5बीघा से कुछ कम पाई गई। नवीन जैन ने मौके पर मौजूद अक्षय जैन व उसके बेटे अविरल जैन को बोला तो गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।पुलिस ने बाप बेटे पर किया केस दर्ज।