शाजापुर: समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया हुई समाप्त,जिले में 55614 किसानों ने गेहूं खरीदी के लिए करवाया पंजीयन
5 फरवरी से शुरू हुई समर्थन मूल्य खरीदी के लिए 5 फरवरी से चली पंजीयन की प्रक्रिया 10 मार्च को समाप्त हो गई है । समर्थन मूल्य पर खरीदी की इस प्रक्रिया में जिले में गेहूं के लिए55614किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। इसी के साथ इन्हीं पंजीयन केंद्रों पर चना के लिए3081, मसूर के लिए9797,सरसों के लिए7165 किसानों ने समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन कराया है।