हरिद्वार: गंगा घाटों पर अवैध शराब की बिक्री के विरोध में यूकेडी और हिंदूवादी संगठन उतरे, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
गंगा घाटों के आसपास अवैध रूप से शराब बिक्री पर उत्तराखंड क्रांति दल और हिंदूवादी संगठन ने आपत्ति जताई है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंचे यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को विज्ञापन सौंप कर प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग की। यूकेडी कार्यकर्ताओं का कहना है कि हरिद्वार के प्रतिबंध क्षेत्र में अवैध शराब बेची जा जा रही है।