हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसके लोधा मंडी स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वारंटी शोएब के खिलाफ बाद संख्या 5517/ 2025 के तहत मोटर व्हीकल एक्ट में मुकदमा दर्ज था।