हरिद्वार: हरकीपौड़ी को भिखारी मुक्त बनाने के लिए महानगर व्यापार मंडल ने SP सिटी अभय सिंह को सौंपा ज्ञापन
हरकीपौड़ी पर भिखारियों के आतंक की वायरल हो रही वीडियो धर्मनगरी की अध्यात्मिक छवि को बट्टा लगा रही हैं। ऐसे में यहां से भिखारियों के सफाई के लिए महानगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने सोमवार दोपहर SP सिटी अभय सिंह से उनके मायापुर स्थित कार्यालय में मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर युद्धस्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने की भी मांग की गई।