हरिद्वार: सेक्टर 2 बैरियर के पास अवैध चाकू लेकर घूम रहा था चमोली का युवक, ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सेक्टर 2 बैरियर के पास से अवैध चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम शिव भंडारी है जो चमोली का रहने वाला है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मगर उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।