हरिद्वार: DM ने जनता दरबार में अधिकारियों के साथ सुनी 70 जन समस्याएं, कई का मौके पर किया निस्तारण
सोमवार दोपहर रौशनाबाद जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में DM मयूर दीक्षित ने आलाधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनी। कार्यक्रम में 70 जन समस्याएं दर्ज की गईं। कार्यक्रम में PWD, ARTO, सिंचाई, राजस्व, विकास प्राधिकरण, पुलिस, स्वास्थ और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सूचना विभाग ने ये जानकारी दी।