#बहरोड़ क्षेत्र के गांव शिमला में खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। लगातार चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Behror, Alwar | Jun 18, 2026